Breaking News

‘भाभीजी घर पर हैं’ की नई ‘गोरी मेम’ ने शो में कदम रखते ही उड़ाए सभी के होश, प्रोमो हुआ वायरल

टीवी की दुनिया का फेमस शो ‘भाभीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain!)’ एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। पहले शो को शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने छोड़ा था। जिसके बाद शुभांगी आत्रे (Shubhangi Atre) ने उनकी जगह ली थी और हाल ही में सौम्या टंडन (Saumya Tandon) भी ‘भाभीजी घर पर हैं’ अलविदा कह चुकी हैं। अब नेहा पेंडसे (Neha Pendse) नई अनीता भाभी बनकर शो में एंट्री कर चुकी हैं। एंट्री करते ही नई अनीता भाभी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। शो का नया प्रोमो साझा किया गया है। इस वीडियो में नई अनीता भाभी ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरते नजर आ रही हैं। शो के फैंस शो का नया प्रोमो खूब पसंद कर रहे हैं।

नेहा पेंडसे यानी नई अनीता भाभी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह प्रोमो साझा किया है। जिसमें उन्हें लाल रंग की साड़ी में देखा जा सकता है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें उन्हें गोरी मेम के अवतार में देखा गया था। शो के फैन उन्हें नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित दिख रहे हैं। यूजर कमेंट के माध्यम से नेहा पेंडसे के शो में आने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सौम्या टंडन के शो छोड़ने की बात से खुश नहीं हैं

https://www.instagram.com/p/CKd-IQojHON/?utm_source=ig_embed

नए प्रोमो में साफ नजर आ रहा है कि नई अनीता भाभी ने शहर में कदम रख दिया है और उनके मोहल्ले के सभी पुरुष उन्हें देखकर बेहद खुश हैं। उन्हें देखते ही मोहल्ले के सभी पुरुष उनके पीछे भागने लगते हैं और अनीता भाभी की वापसी की खुशी मनाते हैं। वहीं इस प्रोमो में नेहा पेंडसे (नई अनीता भाभी) के अलावा आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा), शुभांगी आत्रे (अंगूरी भाभी) और रोहताश्व गौर (मनमोहन तिवारी) भी नजर आ रहे हैं।