Breaking News

आईपीएल के हेड कोच को मिलती है ‘उम्मीद से ज्यादा’ सैलरी, शीर्ष पर हैं कुम्बले, पाॅटिंग जैसे महान खिलाड़ी

आईपीएल में खिलाड़ियों को फ्रेंचाईजी दिल खोल कर पैसा देती हैं। इतना अधिक धनराशि मिलती है कि हर कोई खिलाड़ी, कोच के रूप में जुड़ना चाहेगा। बहुत कम ही लोग जानते है कि खिलाड़ियों के पीछे काम करने वाले हेड कोच कितना कमाते हैं। टॉप टीमों के ‘गुरुओं’ को हर साल की सैलरी उम्मीद से ज्यादा मिलती है। पंजाब किंग्स के हेड कोच अनिल कुंबले को प्रत्येक सीजन के लिए 4 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। ज्ञात हो कि पंजाब किंग्स की टीम अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है लेकिन सैलरी के पैमाने पर बेहतरीन है।


ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पॉटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं। रिकी पोंटिंग आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कोच में से एक हैं। पोंटिंग को उनकी सेवाओं के लिए दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें 3.5 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। देखा जाये तो यह सैलरी अनिल कुम्बले के बाद दूसरे नम्बर पर आती है।

ricky ponting ipl

शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम हैं। ब्रेंडन मैक्कुलम बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। मैक्कुलम को उनकी सेवाओं के लिए केकेआर 3.4 करोड़ रुपये देती है। उनको मिलने वाली यह राशि तीसरे नम्बर पर है। केकेआर ने 2 बार आईपीएल का खिताब जीता है। उन्होंने अपने सैलरी और प्रदर्षन को बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। अब तक की सबसे सफल टीम मानी जाती है। इस टीम के हेड कोच श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं। महेला जयवर्धन को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाईजी 2.30 करोड़ की सैलरी देती है। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड कोच साइमन कैटिच हैं। उनको आरसीबी से हर सीजन 4 करोड़ रुपये बतौर सैलरी देती है। ज्ञात हो कि अनिल कुम्बले के साथ ही साइमन कैटिच भी चार करोड़ रूपये अर्जित करने वाले कोच हैं।