बिहार के नालंदा जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 महीने की गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। हत्या करने के शव को जलाकर उसकी राख को खेत में छिड़का गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को टॉर्चर करते थे।
“राख को आसपास के खेत में छिड़का”
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मंदिलपुर गांव का है। मृतका की पहचान माधुरी (26) के रूप में की गई है। शुक्रवार रात मृतका के पिता को उसकी मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद शनिवार की सुबह परिजन थाने पहुंचे और दहेज हत्या की शिकायत दर्ज कराई। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है। वहीं ससुराल वालों ने शव को जलाने के बाद राख को आसपास के खेत में छिड़क दिया, ताकि किसी को घटना के बारे में पता नहीं चले।
पति का दावा-पत्नी ने आत्महत्या की, हमने कार्रवाई के डर से जलाई लाश
पिता की शिकायत के बाद पुलिस मृतका के ससुराल पहुंची। पुलिस ने ससुर राधेश्याम केवट और पति बलराम केवट को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, मृतका के ससुवाल वालों का कहना है कि माधुरी ने आत्महत्या की है। हमने कार्रवाई के डर से लाश जलाई है।