Breaking News

UP Anganwadi Bharti 2021 : 53 हजार पदों पर बंपर भर्तियां, अभी ऐसे करें आवेदन

उत्‍तर प्रदेश में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पड़े पदों (UP Anganwadi Bharti 2021) पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसको लेकर 28 जिलों में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि यूपी के सभी 75 जिलों में तीनों श्रेणियों के लगभग 53 हजार पद खाली हैं। अब इन सभी पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

UP Anganwadi Bharti 2021 – यूपी आंगनबाडी भर्ती 2021

बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों (UP Anganwadi Bharti 2021) पर करीब 53 हजार पद खाली पड़े हैं। इसी के चलते अब प्रदेश में यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2021 करीब 10 सालों के बाद फिर से शुरू की गईं हैं। इसके लिए उत्‍तर प्रदेश में रहने वाले पुरुष व महिलाएं आवेदन कर सकते हैं।

 

UP Anganwadi Bharti 2021 में आवेदन की अंतिम तिथि

दरअसल अलग-अलग जिलों में भर्तियों के लिए अलग-अलग आवेदन मांगे गए हैं। इस कारण हर जिले में आवेदन करने की अंतिम तारीख अलग-अलग है। भर्तियों से संबधित अधिक जानकारी आप बाल विकास सेवा एवं पुष्‍टाहार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in से हासिल कर सकते हैं।

उम्‍मीदवारों के लिए आयु सीमा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आयु सीमा 21 से 45 साल निर्धारित की गई है। वहीं सहायिका के पदों के लिए अधिकतम आयु 50 साल है।

UP Anganwadi Bharti 2021 के लिए शैक्षिक योग्‍यता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्‍मीदवार का हाईस्‍कूल पास होना अनिवार्य है, वहीं सहायिका के पदों पर आवेदन के लिए 5वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

इच्‍छुक उम्‍मीदवार बाल विकास सेवा एवं पुष्‍टाहार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर संबंधित पोस्‍ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।