Breaking News

नगर निगम सहारनपुर के तीन साल हुए पूरे : 150 नालों और सडकों का निर्माण,166 पार्क हुए कब्जामुक्त, सात वाटरहेड टैंक निर्माणाधीन

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। सहारनपुर नगर निगम ने अपने तीन साल पूरे कर लिए है। मेयर संजीव वालिया ने इस मौके पर बताया कि उन्होंने इस अवधि में शहर की सूरत बदलने के लिए कई बडे कदम उठाए है। कुछ काम हो गए है और कुछ जारी है। संजीव वालिया ने कहा कि तीन साल पहले आज ही के दिन नगर निगम के निर्वाचित बोर्ड का गठन हुआ था। इस दौरान डेढ सौ से ज्यादा नालो का निर्माण हुआ है। सडके दुरूस्त की गई है। अमृत योजना के तहत सात ओवर वाटरहेड टैंक का निर्माण प्रगति पर है। पूरे नगर को एलईडी लाइटों से रोशन किया गया है।
दिल्ली रोड स्मार्ट रोड के रूप में विकसित की जाएगी। कोर्ट रोड, जनता रोड, पुरानी शुगर मिल रोड को चैडाकर उसका सौंदर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सौ करोड की लागत से नगर में सीवी डालने का काम आधा पूरा हो चुका है। संजीव वालिया ने बताया कि नगर के 166 पार्कों से अवैध कब्जे हटाए गए है और वहां साफ-सफाई की व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड को नगर से बाहर ले जाने का काम अभी नहीं हो पाया है। इस कारण बस अड्डो के आसपास सडकों पर जाम की समस्या रहती है।
उन्होंने कहा कि कूडा प्रबंधन के काम की प्रगति भी धीमी है। इसके लिए निगम ने 52 बीघा जमीन खरीदकर चाहरदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया है। ध्यान रहे सहारनपुर नगर स्मार्ट सिटी योजना में भी चयनित है। नगर आयुक्त और सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि इस योजना के तहत शहर के सौंर्दीयकरण और विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं के टैंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन पर तेजी के साथ जल्द काम शुरू हो जाएगा। उसके बाद सहारनपुर नगर की एक अलग ही छवि सामने आएगी। मेयर संजीव वालिया ने अपनी कर्मठ और स्वच्छ छवि के अनुरूप निगम में कामकाज की संस्कृति को सुदृढ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त करने में बहुत हद तक सफलता प्राप्त की है।
वह सभी पार्षदों को साथ लेकर चलने में भी सफल रहे है। संजीव वालिया भाजपा के तपे तपाए पुराने युवा कार्यकर्ता है और पहली बार ही निगम के हुए चुनावों में उन्होंने मेयर का पद और बहुमत में पार्षदों के स्थान जीतकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा बढाने का काम किया था। उनकी शानदार जीत के चलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर नगर को स्मार्ट सिटी योजना में चयनित कराकर सहारनपुर की जनता को बडा उपहार देने का काम किया था। ध्यान रहे भाजपा उम्मीदवार के रूप में मेयर संजीव वालिया ने तीन साल पूर्व हुए चुनाव में बसपा उम्मीदवार फजुर्लरहमान कुरैशी को करीब दो हजार वोटो के अंतर से पराजित किया था।