Breaking News

वनाग्नि पर क्रू स्टेशन सहित नजदीकी वनकर्मी भी करेंगे सहयोग

गर्मियों के सीजन में वनों में लगने वाली आग और वनाग्नि दुर्घटनाओं पर रोकथाम  के लिए नैनीताल वन प्रभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वन प्रभाग नैनीताल के उप संरक्षक चंद्र शेखर जोशी ने बताया कि नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल, रामनगर वन प्रभाग, हल्द्वानी वन प्रभाग और हल्द्वानी की सीमाओं पर वनाग्नि की दुर्घटना होने पर दुर्घटना स्थल के नजदीकी क्रू स्टेशन के वन कर्मियों के साथ ही अन्य वन कर्मियों की ओर से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नजदीकी वन क्षेत्र की ओर से भी वनाग्नि नियंत्रण और रोकथाम में पूरा सहयोग किया जाएगा।