Saturday , September 28 2024
Breaking News

सहारनपुर : निशा सिंह ने निराश्रित महिलाओं, वृद्धों और बालिकाओं को किया खाद्य सामग्री का वितरण

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की पत्नी निशा सिंह ने रविवार को निराश्रित महिलाओं, वृद्धों और बच्चों को आईटीसी के सहयोग से खाद्य सामग्री प्रदान की। निशा सिंह जनता रोड पर स्थित बाल गृह पहुंची। जहां उन्होंने यह सेवा कार्य करते हुए कहा कि मनुष्य मात्र की सेवा करना हमारा सबसे बडा कर्तव्य है।
उन्होंने समाज के संवेदनशील लोगों से अपील की कि वे असहाय और निर्बल वर्ग की सेवा को आगे आए और मानव धर्म का पालन करे। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, बाल गृह के प्रबंधक वेदपाल सिंह मौजूद थे। इस बाल गृह में वर्तमान में 37 बालिकाएं आश्रय लिए हुए है। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष निशा सिंह ने बाल गृह की रसोई प्रशिक्षण केंद्र और शयन कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वहां रह रहे बच्चों के लिए स्नान के लिए गर्म पानी और पहनने, ओढने के लिए अच्छे स्तर के गर्म कपडों की व्यवस्था करे।