Breaking News

किसानों के लिए खुशखबरी, इस Mobile App से मिलेगा फसलों में लगने वाली बीमारियों का समाधान

हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी आई है। अब किसानों को फसलों में लगने वाली बीमारियों से निपटने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यानि किसानों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। उनके फोन पर ही समाधान हो जाएगा।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ क्षेत्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, फरीदाबाद की विशेषज्ञ टीम ने रेवाड़ी जिले के कई गांवों में दौरा किया। उन्होंने कपास की फसलों का गहन निरीक्षण किया। वहीं किसानों को कीट प्रबंधन के लिए जागरूक किया। यह पहल न केवल किसानों को बेहतर पैदावार के लिए प्रेरित कर रही है, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़कर खेती को और आसान बना रही है।

विशेषज्ञों ने अन्नदाताओं को राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली नामक एक मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी दी जिसमें फसलों में कीड़ों व बीमारियों की जानकारी देने के साथ-साथ तुरंत समाधान भी सुझाता है। एक ऐप से किसान समय रहते अपनी फसलों की ख्याल रख सकते हैं।