Breaking News

शेयर बाजार में हाहाकार, सोना औंधे मुंह गिरा, जानें अभी और कितना गिरेगा Gold?

जैसे ही शेयर बाजार में 7 अप्रैल को 3,000 अंकों से अधिक की गिरावट आई, वैसे ही सोने और चांदी के दाम भी तेज़ी से नीचे गिर गए। जहां एक ओर निवेशक गिरते बाजार में मुनाफा काटने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में इस गिरावट ने सर्राफा बाजार को भी प्रभावित किया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 घटकर ₹88,401 पर आ गया, जबकि चांदी₹4,535 घटकर ₹88,375 प्रति किलो बिक रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में एक सवाल है कि यह गिरावट सिर्फ अस्थायी है, या सोने की कीमतें और भी गिरने वाली हैं? तो आईए जानते है डिटेल…

इससे पहले जानकारी के लए बता दें किसोने और चांदी की कीमतों ने मार्च और अप्रैल में नए रिकॉर्ड बनाए थे। 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का उच्चतम स्तर छुआ था।

प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें:
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹83,000, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,530

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹82,850, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,380

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹82,850, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,380

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹82,850, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,380

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹82,900, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,430

निवेशकों के लिए सोने में प्रॉफिट बुकिंग
एक्सपर्ट के अनुसार, इस साल अब तक सोने ने करीब 19% का रिटर्न दिया है, जिससे निवेशक शेयर बाजार में हो रही गिरावट को कवर करने के लिए सोने में प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। इसके कारण सोने में बिकवाली का दबाव बढ़ा है, और इस ट्रेंड के चलते सोने की कीमतों में और गिरावट हो सकती है। हालांकि, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और गोल्ड ETF में बढ़ता निवेश सोने को समर्थन प्रदान कर रहा है, और अनुमान है कि सोना इस साल ₹94,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।