Breaking News

सात फेरे लेने के बाद प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, विदाई के लिए इंतजार करता रह गया दुल्हा

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। यहां पर एक दुल्हन शादी की सारी रस्में करने के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। हैरानी की बात ये है कि दुल्हन जब घर से भागी, तब पूरा परिवार और दुल्हे के परिवार वाले घर में ही मौजूद थी लेकिन बड़ी ही चालाकी के साथ दुल्हन अपने प्रेमी के साथ आधी रात को फरार हो गई। इस दौरान वह अपने साथ सारे गहने भी ले गई। जिससे अब पूरा परिवार सदमे में है।

दरअसल मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र का है। यहां पर शुक्रवार को मनकापुर के रहने वाले युवक से युवती की शादी हुई थी। शादी के लिए 26 नवंबर को बारात तय समय पर गोंडा पहुंच गई। इस दौरान बाराती गाजे-बाजे के साथ दुल्हन को लेने आए थे। जिसके चलते शादी की सारी रस्मे काफी धूम-धाम से हुई। शुक्रवार तड़के 3 बजे के आस-पास दुल्हा और दुल्हन के फेरे और सिंदुर की रस्मअदायगी भी हो गई। जिसके बाद ये विवाह पूरी तरह संपन्न हो गया था लेकिन विदाई से पहले दुल्हन ने ऐसा कदम उठा लिया। जिसकी भनक किसी को नहीं थी। शादी की रस्म पूरी होने के बाद जब सभी बाराती आराम करने लगें। तो इसी दौरान मौका देखकर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दुल्हे व उसके बड़े भाई ने बताया कि यह शादी 26 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण टल गई थी। बारात में सारी रस्में हंसी-खुशी पूरी हुईं। स्वागत भी भरपूर हुआ, लेकिन सुबह लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सारे गहने लेकर कहीं भाग गई। वहीं, अब इस पूरे मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। जिस वजह से पुलिस ने भी कोई सख्त कदम नहीं उठाया। पुलिस के मुताबिक, मामला थाने तक नहीं पहुंचा। जिस वजह से पुलिस ने भी आगे बढ़कर कदम नहीं उठाया।