Breaking News

शंभू बार्डर से किसानों का धरना समाप्त, ट्रेनों का संचालन हुआ शुरू

रिपोर्ट- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज)।

पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का एक माह से भी ज्यादा से जारी धरना समाप्त हो गया है। धरने के दौरान अनेकों प्रमुख ट्रेनों का संचालन स्थगित रहा और कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया गया। 12-12 घंटे तक सहारनपुर मार्ग से ट्रेनें लेट चलीं। रेलवे विभाग को लाखों रूपयों का नुकसान हुआ। डीआरएम के पीआरओ ने आज जानकारी दी कि धरना समाप्त होने के बाद अब सभी ट्रेनों को पूर्व निर्धारित मार्गों से संचालित किया जाएगा।

जिससे यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। एक माह से भी ज्यादा तक सहारनपुर से दिल्ली तक कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सहारनपुर के स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी और देवबंद के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने आज बताया कि रेल यात्रियों ने फिर से ट्रेनों का आरक्षण कराना शुरू कर दिया हैं। जम्मू-दिल्ली शालीमार एक्सप्रेस, जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन बहाल हो जाने से सहारनपुर से दिल्ली के यात्रियों को फिर से सुविधा प्राप्त हो गई है।