Breaking News

राशिफल 16 जुलाई 2020: कैसे रहेंगे आज आपके सितारे, जानिए अपना राशिफल

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस के कामो में आज आपका मन लगेगा | हालाँकि ऑफिस में आज कोई आपके काम में अड़चन पैदा करने की कोशिश कर सकता है | आज आप जीवनसाथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें तनाव का सामना करना पड़ सकता है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन आप अपनी सेहत को लेकर सावधान रहे, तबियत बिगड़ सकती है | कामकाज को लेकर दिन सफलताभरा रहेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे | प्रेम जीवन में प्रिय आज आपसे मन की बात शेयर कर सकता है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपका किसी मित्र से मिलने का मन हो सकता है | इस राशि के व्यापारियों की आमदनी में वृद्धि होने वाली है | दाम्पत्य जीवन की तनावपूर्ण स्थिति में आज बदलाव आएगा | आपका ध्यान दाम्पत्य जीवन में सुख लाने पर रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | आज परिवार में किसी सदस्य से झड़प हो सकती है, इसीलिए आपको ऐसी परिस्थिति से बचना चाहिए | कामकाज को लेकर आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | इस राशि के जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें प्रिय की कोई बात बुरी लग सकती है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर आज का दिन सफलता भरा रहेगा | आज परिवार के साथ समय बिताएंगे | आपका जीवन आज आपसे किसी बड़े निर्णय में आपकी राय जानने की कोशिश करेगा | आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन   अच्छा रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन फलदायक रहेगा | नौकरीपेशा जातको को नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | व्यापारियों के लिए भी दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में तालमेल का अभाव आपको परेशान कर सकता है | आज परिवार में किसी की तबियत बिगड़ सकती है, सतर्क रहे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | आज आप किसी तरह का नयापन महसूस करेंगे | इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में है, उन्हें अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | आज आपका कोई मित्र आपसे सलाह ले सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतार चढाव से बीतेगा | ऑफिस में कामकाज की अधिकता आपके तनाव में वृद्धि कर सकती है | शाम के समय किसी मित्र से मिलकर आप अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में स्थिति उतार चढ़ाव से भरी रहेगी, लेकिन आप इसे काबू करने में सक्षम होंगे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | आज शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसकी वजह से घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे | इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओ के छात्रों को जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी बात को लेकर आपको पछतावा हो सकता है, जिस वजह से बुझे बुझे रहेंगे | आप मन की व्यथा किसी से शेयर करे तो अच्छा है | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन शुभ है | लम्बे समय से कहीं अटका हुआ धन आपको मिलने वाला है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | हालाँकि अपने खर्चो को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है, जल्द ही आप कर्ज की स्थिति से घिर सकते है | आज ऑफिस में आपका दिन शानदार बीतेगा, आप लोगो अपनी बात मनवाने में कामयाब होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आप पर अचानक परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, हालाँकि आप उसे पूरा कर लेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधान रहे | आमदनी में आयी कमी चिंता का विषय बन सकती है |