Breaking News

ये है दुनिया की सबसे लम्बी मॉडल, दर्ज है 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

किसी भी लड़की की मॉडल बनने की काबिलियत उसकी लम्बाई पर निर्भर करती है | क्योंकि लम्बाई ही मॉडलिंग में सबसे ज्यादा जरुरी है | ऐसे में रूस की एक मॉडल की लम्बाई इतनी है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है | हम जिस मॉडल की बात कर रहे है, उनका नाम एकैटेरिना लीसिना है |
एकैटेरिना लीसिना रूस की सबसे लम्बी महिला और दुनिया की सबसे लम्बी मॉडल है | उनकी लम्बाई 6 फुट और 9 इंच है | 16 साल की उम्र में ही उनकी लम्बाई 6 फुट 6 इंच हो गयी थी | वे बास्केटबॉल प्लेयर भी है, बता दे वे ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम कर चुकी है |
एकैटेरिना लीसिना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपनी इस लम्बाई की वजह से कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा है | स्कूल में उनकी लम्बाई का मजाक उड़ाया जाता था | उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें अक्सर स्कूल के लड़को से निपटने के लिए अपने भाई को बुलाना पड़ता था |
अपनी लम्बाई को देखते हुए उन्होंने बास्केटबॉल के बाद मॉडलिंग में जाने का सोचा | उनके मॉडलिंग करने के दौरान ही उनके मैनेजर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अप्लाई किया था |
एकैटेरिना लीसिना का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में सबसे लम्बे टांगो वाली महिला और सबसे लम्बी प्रोफेशनल मॉडल के नाम से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है | वैसे एकैटेरिना लीसिना के परिवार में माँ, पिता और भाई सभी लम्बे है |
एकैटेरिना लीसिना के नाम दुनिया की सबसे लम्बे टांगो वाली महिला होने का रिकॉर्ड है | बता दे केवल उनकी टांगो की लम्बाई 4 feet 3 इंच है | अपनी इस लम्बाई की वजह से एकैटेरिना को कार और प्लेन में बैठने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है | इतना ही नहीं उनके पैरो के जूते भी अलग से बनते है |
एकैटेरिना की खुद की मॉडलिंग एजेंसी भी है | इस एजेंसी की खास बात यह है कि इसमें केवल लम्बी मॉडल्स ही है | एकैटेरिना उन्ही मॉडल्स को अपनी एजेंसी में रखती है, जिनकी लम्बाई उनकी तरह है | उनकी एजेंसी का नाम world’s tallest models है |