Breaking News

यह महिला नहीं सुन सकती है पुरुषों की आवाज़, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश

अगर कोई इंसान सुन सकता है तो उसे हर कोई आवाज सुनाई देता है। लेकिन आपने ये सुना है कि किसी महिला को पुरुषों की आवाज़ सुनाई ना दे। आज हम ऐसा ही मामला बताने जा रहे हैं जिस पर आपको भी यकीन नहीं होगा। चीन में जीवन बिताने वाली चेन नाम की एक महिला एक ऐसे रोग से जुझ रही है जिसके अंतर्गत उसे सिर्फ औरतों की ही आवाज सुनाई देती है।


महिला नहीं सुन सकती है पुरुषों की आवाज:
इस मामले में एक रिपोर्ट के अनुसार, नींद लेती हुई महिला के कान में अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद उसे अब पुरुषों की आवाज ही नहीं सुनाई देती। वो सिर्फ महिलाओं की आवाज़ ही सुन सकती है। महिला के अनुसार अचानक रात में चेन के कानों में कुछ घंटी सी बजी और थोड़ी देर के बाद उल्टी भी आने लगी, इसी के बाद उसे हियरिंग लॉस की समस्या हो गई। डॉक्टर ने महिला को बताया उन्हें लो-फ्रीक्वेंसी की आवाज नहीं सुनाई देंगी।
आंशिक बहरापन:
चिकित्सकों के अनुसार, ये एक बहरापन है, जो आंशिक तौर पर होता है। चूंकि मर्दों की आवाज लो-फ्रीक्वेंसी की होती है एवं वहीं, औरतों की आवाज हाई-फ्रीक्वेंसी की होती है। यही वजह है कि औरत केवल महिलाओं की ही आवाज सुन सकती हैं।