Breaking News

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने शिव जी से की विनती- ‘भोले बाबा मुझको हस्बैंड चाहिए’, देखे वीडियो

भोजपुरी गायिका (Bhojpuri Singer) अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) का एक भोजपुरी सांग (Bhojpuri Song) ‘भोले बाबा मुझको हस्बैंड चाहिए’ (Bhole Baba Mujhko Husband Chahiye) रिलीज हुआ है। अंतरा भोजपुरी जगत की बहुत ही फेमस गायिका हैं। वहीं अब उनके कई सांग्स ट्रेंडिंग में हैं। सावन का महीना आते ही अंतरा के भी बोलबम गीत रिलीज हो चुके हैं, जो दर्शकों को बेहद अच्छे लगे हैं। इस गाने को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिलेगा ऐसी उम्मीद की जी रही है।

‘भोले बाबा मुझको हस्बैंड चाहिए’ गाने को 26 जुलाई को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बात करें गाने की व्यूज की तो गाने की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं हुई है। रिलीज होने के बाद भी इसके व्यूज का आंकड़ा कुछ खास नहीं रहा है। अंतरा के बाकी गानों की तुलना में इसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अब तक गाने के व्यूज केवल 17 हजार पहुंचे थे। इस गाने में दिखाई दे रही हीरोइन भी लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। ये एक कांवड़ गीत है जिसमें कई और कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के बोल अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं वहीं म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने। इस गाने को डायरेक्ट पवन ने किया हैं।

 

 

सावन आते ही दूसरे गायिकों की तरह ही अंतरा के भी कई बोलबम गाने रिलीज हुए हैं। उनका हाल ही में एक और कांवड़ गीत आया था। जोकि एंजल म्यूजिक आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी गाना ‘बेचीं पुदीना’ रिलीज किया गया था। बता दें कि इस सांग को अंतरा सिंह के साथ फेमस भोजपुरी सिंगर राजू दिलबर (Raju Dilbar) ने गाय है। इससे पहले भी दोनों ने कुछ गाने साथ में गाए हैं। इस गाने में एक्ट्रेस और एक्टर की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस सांग को धनिया लाल झारखंडी ने लिखा तो वही म्यूजिक दिया है बी के खेसारी ने। इस सांग को डायरेक्ट किया राजेश गुप्ता ने। इस की शुरुआत काफी ठंडी हुई थी लेकिन बाद में इसने अच्छा रिस्पांस दिया।