Breaking News

परवीन बाबी: बोल्डनेस ने रजत पट पर कराया राज, वसीयत में गरीबों को दे दी जिन्दगी की 80 फीसदी दौलत

परवीन बाबी बाॅलीवुड की ऐसी शख्सियत हैं जो दुनिया को अलविदा कहने के बाद आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 में गुजरात के जूनागढ़ के एक पठान मुस्लिम परिवार में हुआ था। परवीन 70 के दशक में बोल्डनेस की वजह से काफी चर्चा में आयीं थीं। परवीन ने अपने कॅरिअर में काफी उतार-चढ़ाव देखा था। परवीन के नाम जहां कई सुपरहिट फिल्में हैं। उनके फैसले हमेशा चैंकाने वाले हुआ करते थे। कभी लगता कि ये लड़की ऐसा क्यों कर रही हैं। क्योंकि उस वक्त अपने फैसलों से ये मध्यम वर्ग की मानसिकता को दरकिनार देती थीं।

परवीन का अंत भी रहस्मय तरीके से हुआ। परवीन बॉबी का पूरा नाम परवीन वली मोहम्मद अली खान बॉबी था। माता-पिता की शादी के 14 साल बाद परवीन का जन्म हुआ था। 1972 में परवीन ने मॉडलिंग से अपने कॅरिअर की शुरुआत की। परवीन बॉबी अहमदाबाद यूनिवर्सिटी की विद्यार्थी रही हैं। पढ़ाई के दौरान प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक बीआर इशारा की उनसे मुलाकात हुई। उस वक्त उन्होंने मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी और हाथ में सिगरेट थी। बीआर इशारा उनसे इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने तुरंत अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया।parveen boby 3

1973 की फिल्म ‘चरित्रम‘ में पहली बार परवीन रजत पट पर आईं। 1974 में रिलीज हुई फिल्म ‘मजबूर‘ बॉबी की पहली हिट फिल्म थी। मजबूर में परवीन के साथ अमिताभ बच्चन थे। 1970 से 1980 के बीच में परवीन ने ‘दीवार‘, ‘नमक हलाल‘, ‘अमर अकबर एंथनी‘ और ‘शान‘ जैसी बेहतरीन फिल्में कीं। 1976 से 1980 के बीच रीना रॉय के बाद परवीन दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री थीं। परवीन ने अमिताभ बच्चन के साथ आठ फिल्मों में अभिनय किया है और सभी सुपरहिट हुईं।

parveen mahesh
परवीन बॉबी निर्देशक महेश भट्ट संग रिलेशन में थी। 1977 में उनकी लव-स्टोरी शुरू हुई थी। महेश भट्ट पहले ही शादीशुदा थे लेकिन उन्होंने पहली पत्नी और बेटी पूजा को छोड़कर परवीन संग रहने लगे थे। परवीन बाबी की कभी शादी तो नहीं हुई लेकिन हमेशा से उनका नाम डैनी, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ जोड़ा जाता था। परवीन के रिश्ते अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ करते थे। परवीन ने अमिताभ के ऊपर उनका मर्डर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया था।

parveen boby 2
1983 में परवीन बॉबी ने अपने कॅरिअर को बीच में छोड़कर बॉलीवुड की दुनिया से दूरी बना ली। परवीन मुंबई को छोड़कर बैंगलौर में रहना शुरू कर दिया था। परवीन बाॅबी वहां से अमेरिका चली गईं। 3 साल बाद महेश भट्ट परवीन बॉबी से अलग हो गए थे। परवीन को नशे की आदत पड़ गई थी। नशे में चूर परवीन ने अपनी जिंदगी को नशे में ही डुबो दिया था। इस दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। साल 1989 में परवीन भारत वापस लौट आईं। वह पूरी तरह बदल चुकी थीं। भारत लौटने के बाद इंटीरियर डिजाइनिंग शुरू कर दी थी। 2005 में परवीन बाबी इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। परवीन अपनी जायदाद का 80 फीसदी हिस्सा गरीबों के नाम कर गईं।