Breaking News

जानिए इस अंक वालो के लिए कितना अच्छा रहेगा आज का दिन

नया साल शुरू हो चुका है। नये साल का ये पहला पूर्ण सप्ताह शुरू हो गया है। इस मौके पर जानते हैं कि 04 जनवरी से 10 जनवरी का ये सप्ताह अंक 7 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा। अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी बता रहे हैं इस सप्ताह का भविष्यफल। अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो) नाम अक्षर: O तथा Z स्वामी ग्रह: केतु स्वभाव: निडर, आत्मविश्वासी, विश्लेषण करने में निपुण, कल्पनाशील अंक फल: आपकी साहसी और सकारात्मक सोच आपके करियर में उन्नति का कारण बनेगी। आर्थिक मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आय के कुछ नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। इस दौरान व्यस्तता रहने के बावजूद घर-परिवार में होने वाली गतिविधयों के लिए आप पर्याप्त समय निकाल पायेंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा और कुछ समय से चली आ रही स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से भी निजात मिलेगी।

शुभ अंक: 16, 25 शुभ रंग: हल्का पीला, सुनहरा शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, रविवार 7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर, सैफ अली खान, अरविन्द केजरीवाल, शाहिद कपूर। अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो) नाम अक्षर: F तथा P स्वामी ग्रह: शनि स्वभाव: एकांतप्रिय, लीडर, गंभीर, अनुशासित, शांत प्रवृति अंक फल: यह सप्ताह आपके लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। नौकरी प्राप्त करने के लिए किये गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। कंस्ट्रक्शन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना है तो उसे पूरा कर सकते हैं। पैसों से संबंधी लेनदेन करते समय पूरी सावधानी रखें। मौसमी बीमारियां हावी हो सकती हैं।

शुभ अंक: 8, 17 शुभ रंग: काला, नीला, भूरा शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार 8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, सौरव गांगुली, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, बेंजामिन फ्रेंकलिन, शिल्पा शेट्टी, अनिल कुंबले, मनमोहन सिंह। अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो) स्वामी ग्रह: मंगल स्वभाव: सिद्धांतवादी, उत्साही प्रवृति, आक्रामक, परोपकारी अंक फल: प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अच्छा समय है। इस दौरान कुछ प्रभावशाली लोगों से बना संपर्क आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार में चल रही ग़लतफ़हमी और विवाद के समाप्त होने की संभावना है। करियर को लेकर संतान को थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। ऐसे में संतान के साथ की गई बातचीत उनका मनोबल बढ़ाने में सहायक होगी। एलर्जी संबंधी कोई शारीरिक समस्या सप्ताह के अंत में थोड़ा परेशान कर सकती है| शुभ अंक: 9, 27 शुभ रंग: गुलाबी, लाल शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार