Breaking News

गजब: एक ही दिन में चरवाहा बन गया करोड़पति, मिला इतने किलो का बेशकीमती पत्थर

हर इंसान यही सोचता है कि वो जल्द से जल्द करोड़पति हो जाये। वहीं व्यक्ति की किस्मत कब पलट जाए इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि लोगों के हाथ कुछ ऐसा लग जाता है, जो उन्हें एक झटके में अमीर बना देता है। कुछ इसी प्रकार किस्मत बदली यूके के कॉट्सवोल्ड्स के गांव में भेड़ चराने वाले एक चरवाहे की। इस चरवाहे को अचानक ऐसे दो पत्थर हाथ लगें, जिसकी कीमत करोडों में आंकी गई।

असल में, ये पत्थर उल्कापिंड के टुकड़े थे। मगर देखने में ये सामान्य पत्थर जैसे लग रहे थे। उल्कापिंड के ये टुकड़े बीते 4 बिलयन वर्षों से स्पेस में तैर रहे थे, मगर इस वर्ष फरवरी के महीने में ये पृथ्वी पर अचानक गिर गए थे। उल्कापिंड के इन टुकड़ों के दाम करोड़ रुपये आंकी गई। हालांकि, इसे पाने वाले चरवाहे ने ‘नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम’ को इस पत्थर को दान में दे दिया।बेशकीमती पत्थरआपको बता दें कि म्यूजियम के द्वारा इस पत्थर को डिस्प्ले पर लगाया जाएगा। आकाश से गिरे इस पत्थर का नाम ‘विंचकॉम्ब उल्कापिंड’ रखा गया है। उल्कापिंड का ये टुकड़ा बहुत ही दुर्लभ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते 30 वर्षों में यूके में मिला ये पहला पत्थर है। आसमान से नारंगी और हरे रंग के आग के गोले की तरह गिरता ये उल्कापिंड सिक्युरिटी कैमरे में कैद हो चुका था। इससे पहले ये पत्थर कभी जमीन पर नहीं कभी पाया गया था।

आपको बता दें कि इस वर्ष फरवरी महीने में ये पत्थर यूके के कॉट्सवोल्ड्स इलाके में गिरा था। 57 वर्षीय विक्टोरिया बांड नामक चरवाहे को इस पत्थर के गिरने की तेज आवाज सुनाई दे रही है। पत्थर के गिरने के थोड़ी देर बाद पांच से सात वैज्ञानिक विक्टोरिया बांड के घर पहुंचे और पत्थर के परिवर्तन 1 करोड़ रुपये देने को कहा मगर चरवाहे को जब मालूम हुआ कि ये पत्थर आकाश की अहम जानकारियां दे सकता है, तो उसने इसे ‘नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम’ में दान कर दिया।