Breaking News

आर्थिक संकट खड़ा कर सकते है ये 5 तरह के पेड़-पौधे, घर में बिल्कुल भी न लगाए, होगा भारी नुकसान

अपने घर में हर कोई हरियाली बनाए रखने के लिए कई तरह के पेड़-पौधे लगाता है। ऐसा करने से घर और उसके आस-पास पॉजिटिव एनर्जी रहती है। जिससे घर में रहने वाले लोगों का मन हमेशा शांत और खुश रहता है साथ ही पेड़-पौधों के बीच रहने वाले लोगों की हेल्थ भी हमेशा अच्छी रहती है। यानी की पेड़-पौधे हमेशा मनुष्य के लिए लाभदायक होते है लेकिन क्या आप जानते है कि वास्तु शास्त्र में भी पेड़ पौधे का बड़ा महत्व है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कौन से पेड़-पौधे घर के लिए बिल्कुल भी लाभदायक नहीं है। ऐसे में हम भी आपको उन 5 पेड़ या पौधे के बारे में बताते है। जिनसे वास्तु दोष हो सकता है।

घर में पीपल का पेड़ न लगाएं
घर में पीपड़ का पेड़ लगाना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता। वास्तु शास्त्र में भी इसे अशुभ बताया गया है। अगर आप घर में पीपड़ का पेड़ लगाते है तो इससे धन की हानि हो सकती है।PIPALइसके साथ ही मनुष्य पाई-पाई का मोहताज हो सकता है। ऐसे में अगर आपके घर में सच में पीपल का पेड़ है तो उसे हटाकर किसी मंदिर में रख दें।

खजूर का पेड़ लगाना अशुभ
खजूर का पेड़ भी घर के लिए लाभदायक नहीं होता। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खजूर का पेड़ लगाने से घर में नुकसान होता है। जिस घर में खजूर का पेड़ है उस घर में धन की कमी देखने को मिलती है।खजूरइसके अलावा मनुष्य पर कर्ज भी शुरू हो जाता है और घर के सदस्यों की तबीयत भी खराब हो सकती है।

कैक्टस के पौधे को रखे घर से दूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कैक्टस का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है।कैक्टसकैक्टस का पौधा लगाने की वजह से घर में धन की कटौती होती है। जिससे घर में आर्थिक संकट तेजी से खड़ा हो जाता है।

बांस का पेड़ लगाना अशुभ
वास्तु शास्त्र में बांस का पेड़ अशुभ बताया गया है। हिंदू धर्म में भी बांस को पेड़ को अच्छा नहीं माना जाता। जिस वजह से इस पेड़ को घर में नहीं लगाना चाहिए। बांस का पेड़ घर के माहौल को खराब कर देता है।बांसजिससे घर के सदस्य भारी मुसीबत में पड़ सकते है। बता दें कि हिंदू धर्म में बांस का इस्तेमाल मौत के बाद होता है। जिस वजह से इसे अशुभ माना जाता है।

बेर का पेड़ लाता है कंगाली
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी भूलकर भी बेर का पड़े कभी न लगाए। इसे घर में लगाने से कंगाली आती है बेर- और घर की शांति भंग होती है।