Breaking News

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गेंदे का फूल, जानिए इसके चमत्कारिक फायदे

जीवन में रोग निरोग का सिलसिला चलता रहता है। कुछ लोगों के शरीर में ऐसे ऐसे रोग हो जाते हैं कि लाखों खर्च करने पर भी वह ठीक नहीं होते हैं। हालांकि, ये प्रकृति बेहद रहस्यमयी होती है, अगर रोग देती है तो उसका प्राकृतिक इलाज भी देती है, बस जानकारी की कमी होती है। प्रकृति के अंदर हर मर्ज की दवा होती है। कुछ पेड़-पौधे गंभीर से गंभीर मर्ज दूर कर देते हैं। आज हम आपको प्रकृति के उस करिश्माई फूल के बारे में करेंगे जिसके इस्तेमाल से कई रोग दूर हो जाते हैं। इस फूल से आप बखूबी परिचित हैं क्योंकि इसे आप भगवान की पूजा करने से लेकर घर सजाने तक में इस्तेमाल करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं गेंदे के फूल (Marigold) की जिसमें कई रोगों को ठीक करने की क्षमता होता है। तो चलिए बताते हैं इसके फायदे..

स्किन के लिए फायदेमंद
गेंदे का फूल त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। गेंदा स्किन इंफेक्शन और डर्मेटाइटिस को ठीक करने में मदद करता है

बुढ़ापे को दूर भगाता है
अगर आप बूढ़े नहीं लगना चाहते हैं तो गेंदा आपका बखूबी मदद करेगा। इसका फूल आपके स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है ताकि उम्र से पहले आप बूढ़े न लगने लगे।

स्किन को रिजनरेट करना
गेंदे का फूल स्किन के लिए काफी मददगार होता है। गेंदे का फूल स्किन को गहराई से हील करता है। यह स्किन की कोशिकाओं को रिजेनरेट करता है।

पथरी की बीमारी में रामबाड़ इलाज  
पथरी की बीमारी काफी गंभीर बीमारी होती है जिससे लोग काफी परेशान होते हैं और ऑपरेशन तक कराते हैं। लेकिन अगर अपने पथरी घरेलू नुस्खे से खत्म करना चाहते हैं तो गेंदे का फूल काफी फायदेमंद होगा। गेंदे (Marigold) के फूल के पत्तों का 20-30 मिली काढ़ा कुछ दिन तक लेने से पथरी गलकर शरीर से निकल जाती है।

मुंहासें से पाएंगे निजात
गेंदे के फूल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को मुंहासों से बचाते हैं।

कान के दर्द से छुटकारा
अगर आपके कान में दर्द है तो आपको न ही परेशान होने की जरूरत है और न ही दवा खाने की जरूरत है। आपको बस गेंदे के पत्ते के दो बूंद रस कान में डाल दीजिए, सारे दर्द छूमंतर हो जाएगा।

आंखों के लिए फायदेमंद
अगर आपके आंख में सूजन है या दर्द हो रहा है तो गेंदे का फूल भी काफी फायदेमंद होता है। गेंदे का फूल आंख की सभी बीमारियों को हमेशा के लिए दूर करता है।

दांत दर्द के लिए फायदेमंद
गेंदे का फूल दांतों के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसके काढ़े से कुल्ला करने पर दांतों के दर्द में तुरंत आराम मिलता है।

अल्सर से मिलेगा निजात
गेंदे के फूल की चाय पीने से अल्सर और घाव ठीक होते हैं। इसके अलावा गेंदे की चाय आपकी त्वचा के लिए लाभकारी है।

नाक के लिए लाभकारी
गेंदे का फूल नाक से बहते खून को भी रोकने के लिए लाभकारी होता है। इसके लिए  1-2 बूंद गेंदे के पत्ते का रस नाक में डालें। इससे नाक से खून आना बंद हो जाएगा।