Breaking News

बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने हाल ही में खरीदी लग्जरी कारें, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के सभी सितारें लक्जरी लाइफ जीना पसंद करत है। उन्हें अक्सर मंहगे और ब्रांडेड कपड़े और समान इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है। इसके साथ ही उन्हें मंहगी गाड़ियो का भी शौक होता है। उन्हें अक्सर मंहगी गाड़ियों में देखा जाता है। जैसे अभी रणवीर सिंह(Ranveer singh) ने एक और लग्जरी एसयूवी खरीदी है। अभिनेता ने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है, जिसे पिछले महीने भारत में 2.43 करोड़ (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च किया गया था। बता दें कि यह भारत की सबसे महंगी SUV गाड़ियों में से एक है।

वहीं रणवीर से लेकर बॉलीवुड के ऐसे कई सितारें है जिन्होंने महंगी और लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं। आज हम आपको उन्हीं एक्टर के बारे में बताने जा रहे है जिनके पास मंहगी गाड़ियां है और वो उन्हीं में चलना पसंद करते है।

विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल(vikki kaushal) को कौन नहीं जानता। उन्हें बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्टिंग करते हुए देखा गया है। वहीं बात करें उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में तो उन्होंने एक लग्जरी कार खरीदी है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपनी नई रेंज रोवर कार के सामने खड़े नजर आ रहे है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘घर पर स्वागत है दोस्त।’ इस तस्वीर के साथ साथ कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि कटरीना कैफ को भी बधाइयां। आखिर उन्हें तो विक्की की इस कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी हो रही होगी।

कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन(kartik Aryan) ने अप्रैल में अपने लिए एक शानदार लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी थी। गाड़ी की कीमत 4.5 करोड़ रुपए थी। गाड़ी की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “खरीद ली…लेकिन मैं शायद महंगी चीजों के लिए बना ही नहीं हूं.”

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) ने भी इसी साल अप्रैल माह में एक नई कार- लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी थी जिसकी तस्वीरे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रूपये है।

अनिल कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर(Anil kapoor) ने भी अपनी पत्नी सुनीता(suneeta) के 56वें जन्मदिन पर एक ब्रांड न्यू मर्सिडीज कार गिफ्ट की। जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है।

सैफ अली खान

छोटे नवीब सैफ अली खान(saif ali khan) और करीना कपूर खान(kareena kapoor khan) को हालही में एक नई मर्सडीज कार में देखा गया था। कपल की सफेद रंग की स्वैनी की सवारी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और जल्द ही खबरें सुर्खियों में आने लगीं कि उन्होंने एक नई कार खरीदी है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी(Shilpa shetty) और राज कुंद्रा(raj kundra) ने इस साल एक चमचमाती Mercedes-Benz V-Class खरीदी है। इस शानदार 7 सीटर गाड़ी की कीमत 71.10 लाख से लेकर 1.46 करोड़ के बीच है। हालही में शिल्पा को इस गाड़ी में देखा गया था।