Breaking News

वीडियोः स्टेज पर डांस करते हुए Oops मोमेंट का शिकार हुई सपना चौधरी, फैंस के उड़े होश

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। अब सपना चौधरी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी फेमस हो गई हैं। करियर की शुरुआत से लेकर अब तक सपना चौधरी में कई तरह के बदलाव आए हैं। उनका फैशन सेंस भी बदल चुका है और सूट-सलवार में नजर आने वाली देसी क्वीन अब वेस्टर्न आउटफिट्स में भी नजर आती हैं। फैंस को भी सपना के अलग-अलग लुक्स बेहद पसंद आते हैं। यूं तो देसी क्वीन अब स्टेज शो कम करती हैं लेकिन उनके पुराने स्टेज शो के वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचाते हैं। अब हाल ही में डांसिंग क्वीन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में सपना चौधरी ऊप्स मोमेंट (Sapna Choudhary Oops Moment) का शिकार हो जाती हैं और फिर कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में देसी क्वीन ने सोचा भी नहीं था।

स्टेज पर गिरी सपना चौधरी
दरअसल, हरियाणवी डांसर अपने अंदाज में स्टेज पर जबरदस्त डांस कर रही होती हैं कि इतने में उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह धड़ाम से गिर जाती हैं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को गिरते देख वहां मौजूद दर्शक दंग रह जाते हैं और फिर सपना खुद को संभाल लेती हैं। सपना चौधरी स्टेज पर जब डांस करते हुए गिरती हैं तब भी वह अपना डांस नहीं रोकती बल्कि उठकर फिर से ठुमके लगाने लगाती हैं। सपना को इस तरह संभलता देख उनके प्रशंसक खूब तालियां बजाने लगते हैं। वैसे वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसिंग क्वीन जबरदस्त डांस कर रही हैं और दर्शक भी उनके साथ झूम रहे हैं।

 

 

सपना चौधरी वैसे तो अब बॉलीवुड में भी अपनी कातिल अदाओँ का जादू दिखा चुकी हैं। लेकिन इसी के साथ उन्होंने हरियाणवी गीतों को भी देश में अलग पहचान दिलाई है। शादी हो या कोई और खुशी मौका वहां सपना चौधरी के गाने अक्सर सुनने को मिलते हैं। तेरी आंख्यां का यो काजल, गजबन पाणी, सूलफा, छोरी बिंदास, इंग्लिश मिडियम पढ़ी, तेरी नाची नाचूं सू, चुनरी जयपुर की जैसे सुपरहिट गाने अक्सर ट्रेंड करते हैं। बता दें, सपना चौधरी को बिग बॉस में भी देखा जा चुका है और इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।