गन्नौर से दुखद खबर सामने आ रही है जहां हरिद्वार से कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल लेकर लौटा पुरखास राठी गांव के जतिन (20) की शुक्रवार रात मौत हो गई। जतिन पिछले साल भी कांवड़ में 31 लीटर गंगाजल लाया था। वह इकलौता बेटा था। जतिन 12वीं पास कर कोचिंग सेंटर जाता था।
नवंबर में होनी थी बड़ी बहन की शादी
बताया जा रहा है कि युवक मंदिर में जलाभिषेक के बाद घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। युवक के कंधे में फ्रैक्चर हुआ था, जिस कारण वह पेन किलर खा रहा था। जिस कारण उसके लीवर व किडनी में इंफेक्शन हो गया। युवक की तबीयत बिगड़ती गई। वह तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। उसके बाद भी उसकी मौत हो गई। उसकी बड़ी बहन की नवंबर में शादी होनी थी।