Breaking News

पैर फिसलने से बच्चे सहित पटरी पर गिरी मां, गुजरी 4 बोगियां, फिर हुआ कुछ ऐसा लोग रह गए दंग

लखनऊ(Lucknow) के चरबाग़ रेलवे स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक महिला और उसके बच्चे की जान आफत में फंस गई। हालंकी, दोंनो की किस्मत ने दोनों को एक  जीवन दान दिया।

दरअसल, गोंडा के बरगदीयन पुरा की रहने वाली पिंकी को चंडीगढ़ एक्सप्रेस से जाना था। तभी उसके बच्चे लकी को बाथरूम लगी तो वह उसे शौच कराने के लिए गरीब रथ में चढ़ गई। इस बीच ट्रेन चल पड़ी और वो बच्चे को बायें हाथ में लेकर ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास करने लगी। तभी पिंकी का पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर गई।

यह देखकर अफरातफरी मच गई। तभी आरपीएफ जवान जितेंद्र कुमार यादव दौड़ पड़ा और ट्रेन को चेन  खीच कर रोक लेकिन तब तक करीब चार बोगियां गुजर चुकी थीं।

आरपीएफ जवान बोगी के नीचे गया तो महिला बच्चे को सीने से लगाए बीच पटरी पर लेटी रही रही। फिर जैसे तैसे दोनों को निकाला गया। आसपास भीड़ लग गई। लोगों ने कहा कि तकदीर अच्छी होने से दोनों की जान बच गई। महिला व बच्चा अब दोनों ही ठीक हैं।