Breaking News

TV के वो विलन, जिन्हे आज भी टीवी पर देखना पसंद करते है लोग

चाहे फिल्म हो या टीवी सीरियल, इनमे एक चीज कॉमन होती है, और वह है, विलन | किसी भी टीवी सीरियल के लिए विलन का होना बहुत ही जरुरी होता है, लेकिन फिल्मो में विलन की भूमिका कहानी पर निर्भर करती है | इन दिनों में टीवी सीरियल्स में विलन काफी तेज तर्रार और खूंखार दिखाए जाने लगे है | इसके साथ ही उन्हें पूरी तरह स्टाइलिश लुक भी दिया जाता है | आज हम आपको टीवी के कुछ ऐसे आइकोनिक विलेन्स के बारे में बताने जा रहे है, जो आज भी लोगो के दिलो दिमाग में पहले की तरह मौजूद है |
उर्वशी ढोलकिया – कोमोलिका
 
 
उर्वशी ढोलकिया ने ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल में विलन का किरदार निभाया था | उनके किरदार का नाम कोमोलिका था | उन्होंने अपने इस किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थी | बता दे उन्हें आज भी कोमोलिका के नाम से जाना जाता है |
सुधा चंद्रन – रमोला
 
 
स्टार प्लस के सीरियल ‘कहीं किसी रोज’ में सुधा चंद्रन ने विलन का किरदार निभाया था | उनके किरदार का नाम रमोला था | उनका किरदार बेहद ही जबरदस्त था | उनके मेकअप ने उन्हें और खतरनाक बना दिया था |
मेघना मलिक – अम्माजी
 
 
मेघना मलिक ने सीरियल ‘ना आना इस देश मेरी लाडो’ में अम्माजी का किरदार निभाया था | उन्होंने अपने किरदार में जान फूंक दी थी | बता दे उन्होंने 60 साल की महिला का किरदार निभाया था, जबकि वे उस समय 38 साल की थी |
काम्या पंजाबी – सिन्दूरा
 
 
एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने विलन के किरदार के लिए जानी जाती है | उन्होंने कई सीरियल में विलन के किरदार निभाए है | लेकिन लोग उन्हें ‘बनूँ मैं तेरी दुल्हन’ के सिन्दूरा प्रताप सिंह के किरदार के लिए जानते है |
अश्विनी केलकर – जिज्ञासा
 
 
एक्ट्रेस अश्विनी भी अपने वैम्प किरदारों के लिए जानी जाती है | इसके साथ ही सीरियल में उनका ग्लैमरस अवतार चर्चा में रहता है | ‘कसम से’ में उनका जिज्ञासा का किरदार आज भी लोगो को बखूबी याद है |
अनुपम श्याम – सज्जन सिंह
 
 
अनुपम श्याम ने ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में सज्जन सिंह का किरदार निभाया था | बता दे इस सीरियल में उनका विलन का किरदार इतना प्रसिद्ध हुआ था कि उन्हें आज भी सज्जन सिंह के नाम से जाना जाता है |
आकाशदीप सहगल – अंश गुजराल
 
 
स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ में आकाशदीप ने विलन का किरदार निभा था | सीरियल में उन्होंने स्टाइलिश विलन अंश गुजराल का किरदार निभाया था | इस किरदार से लड़कियों में उनकी फैन फॉलोइंग भी खूब बढ़ गयी थी |
रश्मि देसाई – तपस्या
 
 
एक्ट्रेस रश्मि देसाई ‘उतरन’ सीरियल में विलन का किरदार निभाया था | उन्हें इस किरदार में खूब पसंद किया गया था | इस किरदार ने उन्हें घर घर में पहचान दिलाई थी |