Breaking News

क्षेत्र में दिखा नवरात्र महोत्सव का उल्लास

रिपोर्ट : श्रियांश सिंह रामसनेहीघाट बाराबंकी : मां भगवती के के नवरात्रि महोत्सव में जगह जगह माता रानी की मूर्तिरखी जाती है।देवी मंदिरों मेंमांभगवतीदुर्गापूजन-अर्चनविधि-विधान से हुआ। या देवी सर्व भूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता…..से दिनभर वातावरण गुंजायमान रहा, माहौल भक्तिमय है। हर तरफ मां दुर्गा के जयकारे सुनाई दे रहेहैं नवरात्र महोत्सव का उल्लास क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।

मंदिरों के द्वार पर बज रही बधाइयों से माहौल भक्तिमय है। जयंती मंगलाकाली भद्र काली कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवाधात्री, स्वाहा स्वधा नमोस्तुते….. जैसे मंत्रों से नवरात्रि महोत्सव में मां दुर्गा की प्रतिमाए जगह जगह स्थापित की गई हैक्षेत्र केदेवीगंजचौराहा,कोटवा सड़क सिद्धौर,मऊ,सनौली, भिटरियासुमेरगंज,असन्द्रा,पूरे पाठक, पूरे दूलम,इमिलिहा किठैय्या स्थित मस्तान आश्रम में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ता रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां दुर्गा की आराधना व साधना में भक्त तल्लीन दिखे।मां भगवती का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

क्षेत्र में स्थित बाबा मस्तान आश्रम इमिलिहा किठैय्या मंदिर नवरात्रि महोत्सव में लगातार चल रही श्रीमदभगवतमहापुराणकथावाचक बाल व्यास श्री सनत पांडेय जी महाराज के मुखारबिंदु से हो रही कथा में श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।इस कार्यक्रम के अगुआ बाबा मस्तान सेवा समिति के कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान किठैय्या,सुरेश सिंह ग्राम प्रधान सलेमपुर,संजय मिश्रा,शुभम शुक्ला,सुधीर पाल,सतीश रावत,ओमकार पाल,अन्य देवी मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। जगह-जगह बज रहे देवी गीत के कैसेट माहौल को और भक्तिमय बनाते रहे।