Breaking News

सपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर भरी हुंकार, खराब मौसम में भी डटे रहे समाजवादी कार्यकर्ता

विशेष संवाददाता श्रेयांश सिंह सूरज बाराबंकी:  जिले के दरियाबाद विधानसभा अंतर्गत देवीगंज से भिटरिया तक समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओ ने महा मोटर साइकिल रैली निकाला। मौसम के अचानक बदलने के बाद भी भीषण ठंड में ठिठुरते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओ ने डॉ.कुलदीप सिंह की अगुवाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की यही नही पुनः समाजवादी पार्टी के सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह से समाजवादी कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

किठैय्या निवासी समाजसेवी अमरेंद्र सिंह प्रिंस अपने समर्थकों के साथ रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।डॉ. कुलदीप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।इस महारैली में सपा युवजन सभा जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष साफे जुबेरी जिला सचिव युवजन सभा विमल गुप्ता,जिला सचिव लवकुश यादव,विवेक सिंह,आशीष सिंह, समाजसेवीअमरेंद्र सिंह प्रिंस,यूथ बिग्रेड विधान सभा अध्यक्ष मनोज यादव,विधान सभा अध्यक्ष युवजन सभा अवधेश यादव,दीपेश पांडेय,तेज बहादुर यादव,सरयू प्रसाद गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।