Breaking News

सहारनपुर : डोर टू डोर सर्वे कराकर संक्रमितों की पहचान कराई जाए और कोविड-19 सैंपल की जांच में भी तेजी लाई जाए : संजय कुमार

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। कमिश्नर सहारनपुर संजय कुमार ने कहा कि हमारी प्राथमिकता कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण पाना है। इसके लिए सैंपल जांच में और तेजी लाई जाए। डोर टू डोर सर्वे कराकर संक्रमितों की पहचान की जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 के कार्यों की ड्यूटी में पूर्ण स्वस्थ लोगों को ही लगाएं। उन्होंने होम आइसोलेशन मरीजों की जानकारी भी हांसिल की। उन्होंने कहा ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन किया जा रहा है, जिनके पास में न तो थर्मामीटर है और न ही अन्य आवश्यक सामग्री। उन्होंने कहा कि कोरोना की जांच के लिए जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग ले। उन्होंने कहा कि पंचायत राज विभाग गांवों में दवा का छिड़काव कराएं।