Breaking News

सहारनपुर : सहारनपुर में 24 घंटे के दौरान 132 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। सहारनपुर जनपद में पिछले 24 घंटे के दौरान आज सुबह तक 126 के करीब नए मामले कोरोना संक्रमण के सामने आए हैं जबकि 132 के करीब लोग कोरोना से जंग जीतने में कामयाब भी रहे है।
कमिश्नर संजय कुमार ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर मंडल में  रविवार शाम तक करीब एक लाख 71 हजार लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और 68 के करीब लोगों की मंडल में मृत्यु हुई है। इनमें सहारनपुर जिले में 30 मौतें हुई हैं। सहारनपुर जिले में अभी तक करीब 55 हजार 4 सौ 91 नमूनों की जांच सामने आई है। उनमें से 1196 के करीब लोग ठीक हुए हैं जबकि 909 के करीब एक्टिव केस है।