Breaking News

MCD चुनाव में BJP ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, अमित शाह समेत ये 40 दिग्गज संभालेंगे कमान

एमसीडी चुनाव यानी दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार दिख रही है. अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, यही वजह है कि दिल्ली के चुनावी मैदान में बीजेपी ने  स्टार प्रचारकों की फौज उतार दी है. भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के लिए अपने सीनियर नेताओं से सजी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसके तहत केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे.

भाजपा द्वारा 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है, जिसमें न केवल 11 केंद्रीय मंत्री शामिल हैं, बल्कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा चार और मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी हैं, जो भाजपा के लिए वोट मांगेंगे. सुशील मोदी को भी दिल्ली नगर निगम चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया है. साथ ही दिल्ली के सभी सांसद  बतौर स्टार प्रचारक भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिखेंगे. बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती के बाद 7 दिसंबर को परिणामों की घोषणा की जाएगी.

1. जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष

2. अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री

3.राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री

4. नितिन गडकारी, केन्द्रीय मंत्री

5. आदेश गुप्ता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

6. बैजयंत पाण्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी

7. डॉ. अल्का गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह-प्रभारी

8. रामवीर सिंह बिधूड़ी, नेता प्रतिपक्ष दिल्ली सरकार

9. डॉ. हर्ष वर्धन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद

10. मीनाक्षी लेखी, केन्द्रीय मंत्री

11. मनोज तिवारी, सांसद

12. गौतम गम्भीर, सांसद

13 . हंसराज हंस, सांसद

14. प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, सांसद

15. रमेश बिधूड़ी, सांसद

16. गजेन्द्र शेखावत, केन्द्रीय मंत्री

17 .धर्मेंद्र प्रधान, केन्द्रीय मंत्री

18. स्मृति ईरानी, केन्द्रीय मंत्री

19. सर्बानंद सोनोवाल, केन्द्रीय मंत्री

20. राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद

21. डॉ. जितेन्द्र सिंह केन्द्रीय मंत्री

22. गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री

23. अनुराग सिंह ठाकूर, केन्द्रीय मंत्री

24. योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

25. मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री, हरियाणा

26.पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उतराखण्ड

27. जयराम ठाकूर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

28. केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

29. हेमा मालिनी, सांसद

30. सुशील मोदी, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, बिहार

31. रवि किशन, सांसद

32. डॉ. संबित पात्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता

33 . सिद्धार्थ न प्रदेश महामंत्री (संगठन)

34 . दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महाम ंत्री

35. मंजीत सिंह सिरसा, पूर्व विधायक

36. डॉ. एल मुरूगन, केन्द्रीय राज्य मंत्री

37. अन्नामलाई, प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना

38. दिनेश लाल यादव (निरहुआ), सांसद,

39. विजय गोयल उपाध्यक्ष, गांधी स्मृति न्यास

40. संजीव बाल्यान, सांसद