Breaking News

देवबंद : पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने अपनी टीम के साथ 21 अक्टूबर को एसडीएम कार्यालय पर जुलूस व प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कई गांवों में जनसंपर्क किया

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने अपनी टीम के साथ 21 अक्टूबर 2020 एसडीएम कार्यालय पर जुलूस व प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए ग्राम दिवालहेडी मकबरा नसरुल्लापुर  मानकी लखनौती झबीरण, कुलसठ, अंबेहटा शेखा, गुनारसा, गुनारसी आदि गांव में बैठक व जनसंपर्क करते हुए कहा कि हम आखिरी दम तक किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। गन्ना किसानों को ₹600 कुंतल गन्ने का रेट दिलाएंगे। चीनी मिलों से ब्याज सहित गन्ना भुगतान लेकर रहेंगे। किसानों को अपने खेतों में खाद के रूप में निशुल्क चीनी मिलों से प्रेस मॉड मैली दिलाएंगे।
देवबंद चीनी मिल के सामने वाली सड़क को बनाएंगे व चीनी मिलों में इस बार घटतौली नहीं होने देंगे। धान की पूर्ण व सही रेट में खरीद कर आएंगे। अन्नदाता किसानों की समस्याओं के लिए किसी भी सीमा तक लड़ाई लड़ेंगे। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ने का रेट ₹600 कुंतल कराने चीनी मिलों से ब्याज सहित गन्ने का भुगतान कराने बिजली की समस्याओं को हल कराने जैसी समस्याओं के लिए 21 अक्टूबर 2020 11:00 बजे किसान मजदूर नौजवान में छात्र भारी संख्या में जामिया तिब्बिया कॉलेज पहुंचकर एसडीएम देवबंद तक जुलूस में शामिल होने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। जिसका अन्नदाता किसान मजबूती से मुकाबला करेगा।
 भगत सिंह वर्मा ने तीनों कृषि बिलों को किसान विरोधी में देश विरोधी बताया जिसके लिए देश का किसान लामबंद होकर बड़ी लड़ाई लड़ेगा। जनसंपर्क टीम में मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष वाजिद अली त्यागी, प्रदेश सचिव विनोद सैनी, मुकुल त्यागी रहे। नसरुल्लापुर में बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर प्रथक पश्चिम प्रदेश में जहां सभी की समस्याएं छूमंतर हो जाएगी। वही किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलेगा इसलिए उत्तर प्रदेश का विभाजन समय की आज सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिसके लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा लगातार संघर्षरत है। बैठक की अध्यक्षता जुबेर अहमद ने व संचालन प्रदेश सचिव विनोद सैनी ने किया। बैठक में शमीम प्रधान, नावेद, मोहम्मद जावेद, इजराइल  मोहम्मद यासीन, नरेश कुमार एडवोकेट  अजीत सिंह प्रधान, हरपाल सिंह, रविंद्र प्रधान आदि ने भाग लिया।