Breaking News

देवबंद : जमीयत उलेमाए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मिले पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं को लेकर जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना अरशद मदनी से उनके निवास पर मिला। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने देश के परेशान फटे हाल लगातार समस्याओं से जूझते अन्नदाता किसानों की समस्याओं को उठाते हुए मौलाना अरशद मदनी से कहा की आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही हैं।
देश के अन्नदाता किसान अपने खेत और घरेलू समस्याओं को छोड़कर लाखों किसान दिल्ली के चारों ओर डेरा जमाए हुए हैं। देश के अन्नदाता किसान अपने ट्रैक्टरों में कई महीने का राशन लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। इस सब के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है और उनकी समस्याएं हल कराने के लिए गंभीर नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने हजरत मौलाना अरशद मदनी से अन्नदाता किसानों की समस्याएं हल कराने के लिए मदद मांगी और कहा कि देश का किसान अन्नदाता है। उसके साथ इस तरह का व्यवहार सरकारों को नहीं करना चाहिए। जिस तरह से भाजपा की सरकारों ने देश के निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज कराना, आंसू गैस के गोले छोड़ना, उन पर पानी की बौछार करना यह देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शर्मनाक है।
प्रधानमंत्री मोदी को चाहिए की दिल्ली में बैठे हुए अन्नदाता किसानों की सभी समस्याओं को प्रधानमंत्री मोदी को स्वयं तत्काल हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार देश का अन्नदाता किसान अपनी समस्याओं को हल कराकर ही दिल्ली से घर जाएगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी किसान व देश विरोधी तीनों काले कानूनों को तत्काल वापस ले, सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के किसानों पर हुए सभी कर्ज समाप्त करें, किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाएं, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करें, गन्ने का लाभकारी रेट 600 कुंतल तत्काल घोषित कराएं, चीनी मिलों से गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान ब्याज सहित अविलंब दिलाएं, देश के किसानों को सभी करो से मुक्त 25 डीजल कृषि कार्य हेतु दिलाएं, किसानों को निशुल्क बिजली दिलाए।  उक्त सभी समस्याओं पर भगत सिंह वर्मा ने गंभीरता पूर्वक हजरत मौलाना अरशद मदनी से चर्चा की। अरशद मदनी ने भगत सिंह वर्मा को उनकी लड़ाई में किसानों का साथ देने का आश्वासन दिया और ऊपर वाले से दुआ की की किसानों की समस्याएं तत्काल हल हो। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल में मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, मंडल अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, प्रदेश महामंत्री वाजिद अली त्यागी, वालीउल्लाह व प्रदेश सचिव विनोद सैनी आदि शामिल रहे।