Breaking News

Cannes Film Festival 2023 में खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगे बॉलीवुड के कई कलाकार

हर साल की तरह इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2023 ) का आयोजन किया गया है। इस साल का 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2023 ) 16 मई से 27 मई तक चलेगा। इसमें कई सेलेब्स हर साल रेड कार्पेट पर डेब्यू करते हैं, जिसमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। इस साल भी बॉलीवुड के कई कलाकार इस रेड कार्पेट (red carpet) पर डेब्यू करने जा रहे हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से लेकर मानुषी छिल्लर तक इस साल कान फेस्टिवल में कई सितारे जलवे बिखेरते नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी। अनुष्का इस फेस्टिवल के एक भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट भी शिरकत करेंगी। अनुष्का शर्मा के अलावा इस बार कान्स के रेड कार्पेट पर पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस इवेंट में मानुषी एक्ट्रेस अनुष्का के साथ नजर आएंगी।

एक्ट्रेस सनी लियोनी भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी। सनी कान्स 2023 में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगी। सनी पहली बार कान्स में हिस्सा ले रही हैं।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी कान्स में नजर आएंगे। उनकी फिल्म ”कैनेडी” को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। लिहाजा अनुराग के भी इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने की संभावना है। हालांकि अनुराग कश्यप ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डॉली सिंह भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी। वह प्रतिष्ठित ग्रैंड ल्यूमियर थिएटर में आयोजित फिल्म स्क्रीनिंग में शामिल होंगी।