Breaking News

मातम में बदली खुशियां : अमेरिका में दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, आज लौटना था पंजाब; 18 अक्टूबर को था विवाह

पंजाब के कपूरथला जिले के एक युवक की अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया में हार्टअटैक से मौत (Died) हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार गमगीन है। 32 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह का शव अमेरिका से भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Groom died of heart attack in America : गुरजीत के चाचा ने बताया- उनका भतीजा गुरजीत सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था और छह महीने पहले पंजाब से यहां आया था और अब उसे दो दिन के लिए पंजाब आना था, क्योंकि 18 अक्टूबर को उसकी शादी (Marriage) थी।

चाचा ने बताया कि वह अपना सामान पैक कर कल पंजाब के लिए फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहा था। लेकिन फ्लाइट में चढ़ने से पहले वह अपने दोस्त के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने चला गया। जहां उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।