Breaking News

पंजाब में फायरिंग, AAP नेता की गोली मारकर हत्या, खेत से लौट रहे थे घर

पंजाब के खन्ना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह डीसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार तरलोचन सिंह खेत से अपने घर वापिस लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन पर फायरिंग कर दी गई। लहूलुहान होने के कारण वह सड़क किनारे पड़े थे तो उनका बेटा गांव के लोगों समेत उन्हें सिविल अस्पताल लेकर आया। वहां डाक्टरों ने डीसी को मृतक करार दे दिया। एसपी इंवेस्टिगेशन सौरव जिंदल अपनी टीम समेत पहले सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचे। इसके बाद वे डीएसपी खन्ना अमृतपाल सिंह भाटी और सीआईए स्टाफ इंचार्ज अमनदीप सिंह को साथ लेकर इकोलाहा गांव में घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

बता दें कि तरलोचन सिंह ने पिछली बार भी गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कुछ समय पहले वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी की तरफ से उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही तरलोचन सिंह गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच आज शाम को उनका मर्डर कर दिया गया।