Thursday , September 19 2024
Breaking News

कैबिनेट मंत्री बनेंगे मोहिंदर भगत, खेल मंत्रालय का मिल सकता है पदभार

पंजाब के जालंधर वेस्ट उपचुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत आने वाले दिनों में मंत्रीपद की शपथ ले सकते है। जानकारी के अनुसार सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा है।

खेल मंत्री का मिल सकता है पद
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहिंदर भगत को पंजाब कैबिनेट में खेल मंत्री का पदभार सौंप सकते है। बता दें कि पहले मीत हेयर खेल मंत्री रह चुके है लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनकी जगह कोई और नया मंत्री नहीं बनाया गया। अब कयास लगाए जा रहे है कि भगत को यह पद सौंपा जा सकता है।

जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब
बता दें कि जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब है। अगर मोहिंदर भगत खेल मंत्री बनते है तो शहर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को एक नई उम्मीद मिलेगी। ऐसे में यह विभाग उनके लिए ज्यादा उपयुक्त भी माना जा रहा है।

गौरतलब है कि जालंधर उपचुनाव में आप के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37325 वोटों से जीत हासिल की हैं। भाजपा दूसरे स्थान पर, कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। मोहिंदर भगत को कुल 55246 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के सुरिंदर कौर को 16757, भाजपा के शीतल अंगुराल 17921, अकाली दल से सुरजीत कौर को 1242 व बीएसपी के बिंदर कुमार को 734 वोट मिले।