Breaking News

369 कारो के मालिक है साउथ फिल्मो के ये सुपरस्टार, हर दिन करते है अलग कार की सवारी

दक्षिण भारतीय सिनेमा और उनके फिल्म स्टार की फैन फॉलोइंग गजब की है | दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकार रजनीकांत, चिरंजीवी, प्रभास, अल्लू अर्जुन जैसे कई सितारों की फैन फॉलोइंग का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है | इन कलाकारों की लिस्ट में एक ऐसे ही कलाकार है ममूटी | वे 69 साल के हो चुके है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग के सामने बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे ही पानी भरते नजर आते है |
1951 में जन्मे ममूटी का जन्म केरल के एक किसान परिवार के घर में हुआ था | वैसे बता दे उनका पूरा नाम मुहम्मद कुट्टी पनपारम्बिल इस्माइल है | ये कम ही लोग जानते है | वे अपने स्टेज नाम ममूटी के नाम से ही पहचाने जाते है |
ममूटी कारो के बड़े शौक़ीन है | उनके इस शौक का अंदाजा आप इस बात लगा सकते है कि जिस कार को वो एक बार चला लेते है, उसके बाद अगली बार उस कार का नंबर अगले साल ही आता है | क्योंकि उनके कार कलेक्शन में 100 या 200 नहीं पूरी 369 कारे है |
मलयालम और तमिल भाषाओ में सुपरहिट फिल्मे देने वाले ममूटी अपनी कार खुद ही चलना पसंद करते है | अपनी कारो के लिए उनका एक अलग गैराज है | वैसे ऐसा नहीं है कि उन्हें केवल महंगी गाड़ियां ही पसंद है | उनके पास महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती गाड़िया आज भी है |
ऐसा बताया जाता है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में Audi ब्रांड की कार खरीदने वाले पहले स्टार ममूटी ही थे | इसके अलावा स्वदेशी कार मारुती से भी उन्हें लगाव है | ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पहली कार मारुती ही थी | हाल ही में उन्होंने देश की पहली मारुती 800 खरीदने की बात भी कही थी |
उनके कार कलेक्शन की बात करे तो उनके कलेक्शन में Ferrari, Mercedes, Audi, Porsche के कई मॉडल, Mini Cooper S, F10 BMW 530d और 525d, E46 BMW M3, Volkswagen Passat X2, Mitsubishi Pajero Sport, Toyota Fortuner Toyota land Cruiser LC 200 और कई SUV शामिल हैं। ममूटी के पास आइशर की एक कस्टमाइज्ड कैरावैन भी है |
जानकारी के अनुसार उनके कार कलेक्शन की लेटेस्ट कार Jaguar XJ -L Caviar है | आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कार के लिए उनकी दीवानगी ऐसी है कि उन्होंने इसके पेट्रोल और डीजल दोनों ही वर्जन खरीद रखे है |