Breaking News

अब इस जानी मानी TV एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, शोक में डूबे फैंस

साल 2020 सिनेमा जगत के लिए बहुत ही बुरा साबित हुआ है | एक तरफ कोरोना ने सिनेमा जगत की कमर तोड़ कर रख दी | वहीँ इस साल कई शानदार कलाकारों ने सिनेमा जगत से विदा ले ली | ऐसे में एक और बुरी खबर आयी है | अब एक और एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर अपनी जान ले ली |
तेलुगु टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्रावणी ने आत्महत्या कर ली है | हालाँकि अब तक उनकी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आयी है | उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है | ऐसे में हर कोई उनके इस कदम के पीछे की वजह जानना चाहता है |
उनकी आत्महत्या की वजह अभी साफ़ नहीं हो पायी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है | रिपोर्ट के अनुसार देवराज रेड्डी नाम के शख्स को उनकी आत्महत्या का जिम्मेदार माना जा रहा है | एक्ट्रेस के परिवार ने आरोप लगाया है कि देवराज रेड्डी ने श्रावणी का उत्पीड़न है | जिससे परेशान होकर श्रावणी ने आत्महत्या कर ली |
रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने मंगलवार की रात 10 बजे आत्महत्या की थी | वे हैदराबाद के मथुरा नगर में रहती थी | जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | साथ ही एक्ट्रेस के परिवार ने देवज रेड्डी के लिए रिपोर्ट दर्ज करवाई है |
जानकारी के लिए बता दे श्रावणी पिछले 8 सालो से टीवी सीरियल की दुनिया में सक्रीय थी | उन्होंने मौनरागम और मनसु ममता जैसे हिट सीरियल में काम किया था | उनका यूँ अचानक चले जाना, उनके फैंस के लिए एक सदमे से कम नहीं है | उनके सभी फैंस उनको श्रद्धांजलि दे रहे है |