Breaking News

अब दिल्ली से बस से जाइए London, 70 दिन का टूर- 18 देशों की सैर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए

यदि हम आपको बताएं कि दिल्ली से लंदन तक की यात्रा आप बस से कर सकेंगे। यह सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। एडवेंचर ओवरलैंड नाम की कंपनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर इस यात्रा की घोषणा की है। कंपनी ने दावा किया है कि दुनिया की सबसे महानतम बस यात्रा अगले साल सड़कों पर होगी। इस यात्रा का नाम ‘बस टू लंदन’ (bus to London) रखा गया है। यह दिल्ली से लंदन के बीच पहली बस सेवा होगी।

दिल्ली से लंदन 70 दिनों की बस यात्रा

कंपनी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट करके बताया है कि यह यात्रा 70 दिन में पूरी होगी। जो दुनिया के 18 देशों से होकर 20 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यह यात्रा भारत से शुरू होगी और यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में समाप्त होगी।

इस दौरान यात्री म्यांमार, थाइलैंड, लाओस, चीन, किर्गस्तिान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लात्विया, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस की यात्रा करेंगे। कंपनी की ओर से इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट के बाद से लोग काफी उत्साहित हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

delhi to london bus

कई लोगों ने लिखा है कि वो इस यात्रा पर जाने के लिए अगले साल तक का इंतजार नहीं कर सकते। एक यूजर ने लिखा, जब से मैंने इस यात्रा के बारे में पढ़ा है, मैं रोमांच से भर गया हूं। एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, काश! मैं ये यात्रा अभी कर पाता। एक अन्य यूजर ने इस पोस्ट पर टिप्पणी की है- मैंने अभी से इस यात्रा के बारे में सोचना शुरू कर दिया है।

साल 2021 में दिल्ली से लंदन जाने वाले इस ट्रिप में केवल 20 यात्री ही हिस्सा ले सकें। इस बस की सभी सीटें बिजनेस क्लास की होंगी। बस में 20 यात्रियों के अलावा एक चालक, सहायक चालक, ऑर्गेनाइजर कंपनी का एजेंट और एक गाइड होगा। 18 अलग-अलग देशों की यात्रा में गाइड भी बदलते रहेंगे, ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो।

अब बस से जाइये लंदन, मुफ्त में घूमिये अठारह देश

इस ट्रिप पर जाने के लिए संबंधित यात्री को 10 देशों के वीजा की जरूरत होगी। इसका इंतजाम भी कंपनी द्वारा ही किया जाएगा। अलग-अलग देशों की यात्रा करने का सपना देखने वालों के लिए यह काफी अच्छा मौका हो सकता है। ट्रिप पर लोगों के ठहरने का इंतजाम 4 स्टार और 5 स्टार होटेल में किया जाएगा। हालांकि इसके लिए लोगों को काफी भारी रकम भी खर्च करनी पड़ेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से लंदन जाने वाली इस बस के टिकट के लिए आपको 15 लाख रुपए चुकाने होंगे। जो लोग 15 लाख रुपए इकट्ठे देने में असर्थ हैं, वे किस्त के रूप में भी किराया चुका सकते हैं। ट्रैवल कंपनी का फाउंडर का कहना है कि वे और उनके साथी साल 2017, 2018 और 2019 में भी कार से दिल्ली से लंदन का सफर कर चुके हैं।