Breaking News

एक्टर से लेकर प्रोड्यूसर सबकी कर चुकी है पिटाई, ये गुस्सैल एक्ट्रेस

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ऐसी है, जिन्होंने परदे और लोगो के दिलो पर खूब राज किया है | 80-90 के दशक में एक ऐसी ही एक्ट्रेस थी, फराह नाज | उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मे दी, लेकिन फिर अचानक वे सफलता के शिखर से गायब हो गयी | वैसे जानकारी के लिए बता फराह तब्बू की छोटी बहन है |
बताया जाता है कि फराह शार्ट टेम्पर्ड थी, यानी उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता था | कहा जाता है कि वे कब किसे पीट दे या कब किस पर हाथ उठा दे | ये कहना मुश्किल था | अपनी इस आदत के चलते ही वे अक्सर विवादों में घिरी रहती थी | बता दे वे उस समय की सबसे विवादित एक्ट्रेस कही जाती है |
 
उनकी ख़ूबसूरती और अदाकारी के लाखो चाहनेवाले थे | इसी के दम पर उन्होंने कई हिट फिल्मे भी दी | जब उनका करियर ऊंचाइयों पर था | तब अचानक उन्होंने शादी का फैसला कर लिया और फिल्मो को अलविदा कह दिया | उन्होंने विन्दु दारा सिंह से शादी कि थी | लेकिन 2002 में उनका तलाक हो गया |
उन्होंने 1985 में आयी फिल्म ‘फांसले’ से डेब्यू किया था | इस फिल्म के जरिये उनको पहला मौका देने वाले डायरेक्टर यश चोपड़ा थे, लेकिन फराह ने उनकी पत्नी से ही लड़ाई मोल ले ली | बताया जाता है कि उन्होंने चंकी पांडे की भी फिल्म सेट पर पिटाई कर दी थी |
फराह ने फिल्म ‘कसम वर्दी की’ की शूटिंग के समय चंकी पांडे की पिटाई कर दी थी | इस वाकये को लेकर उन्होंने कहा था कि चंकी हमेशा ‘आई एम द मैन’ कहते हुए भद्दे इशारे करते थे | इसीलिए उन्हें थप्पड़ मारकर मैंने उन्हें वुमन पावर का अहसास दिलाया है |
इतना ही नहीं उन्होंने एक फिल्म प्रोड्यूसर को भी थप्पड़ जड़ दिया था | बताया जाता है कि JP दत्ता की पार्टी चल रही थी | पार्टी में फारुख नाडियावाल भी मौजूद थे | इस दौरान उन्होंने फराह को बियर पिने का ऑफर दिया, जिसे लेकर फराह बिफर पड़ी और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया |
वैसे बता दे फराह ने विन्दु दारा सिंह से साल 1996 में शादी की थी | लेकिन साल 2002 में उनका रिश्ता टूट गया | उनके एक बेटा भी है | इसके बाद उन्होंने 2003 में उन्होंने अभिनेता सुमित सहगल से शादी कर ली | वैसे अब उनके लुक में काफी परिवर्तन आ गया है और फिल्मो से भी उन्होंने दूरी बना रखी है |