Breaking News

26/11 बरसी पर रतन टाटा ने शेयर की ऐसी भावुक तस्वीर, लिखा बेहद इमोशल पोस्ट

पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 12 साल पहले आज के दिन ही मुंबई को हिला दिया था। मुंबई को 26 नवंबर 2008 को आतंकियों ने निशाना बनाया था। इस दौरान मुंबई में ताज होटल समेत कई जगहों पर आतंकियों ने हमला किया। जिससे मुंबई दहल गई थी। इस हमले को आज पूरे 12 साल हो गए है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर आज एक बार फिर इस हमले में मरे लोग और शहीद जवानों को नमन कर रहे है। वहीं, इस मुंबई हमले की बरसी पर टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने ताज होटल की एक पेंटिंग शेयर की है और साथ में उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखी है।

रतन टाटा ने ताज होटल की एक पेंटिंग शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन किया। इसकी शुरुआत उन्होंने ‘हमें याद है’ (We remember) के साथ ही। इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘आज से 12 साल पहले जो विनाश हुआ, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा, लेकिन जो ज्यानदा यादगार है, वो ये कि उस दिन आतंकवाद और विनाश को खत्मउ करने के लिए जिस तरह मुंबई के लोग सभी मतभेदों को भुलाकर एक साथ आए। हमने जिनको खोया, जिन्होंने दुश्मन पर जीत पाने के लिए कुर्बानियां दीं, आज हम जरूर उनका शोक मना सकते हैं। लेकिन हमें उस एकता, दयालुता के उन कृत्यों और संवदेनशीलता की भी सराहना करनी होगी जो हमें बरकरार रखनी चाहिए और उम्मीाद है कि आने वालों में यह और बढ़ेगी ही।’

बता दें कि 12 साल पहले मुंबई में 10 आतंकी घुस आए थे। इन आतंकियों ने दक्षिम मुंबई के प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था। जिसमें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन, नरीमन हाउस कॉम्प्लेक्स, लियोपोल्ड कैफे, ताज होटल और टॉवर, ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटल और कामा अस्पताल शामिल है। इस आतंकी हमले में 160 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। तो वहीं 300 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस कर्मियों ने करीबन 60 घंटे तक आतंकियों का सामना किया और 10 में से 9 आतंकियों को मार गिराया। वहीं, एक आतंकी अजमल आमिर कसाब जिंदा पकड़ा गया था।