Breaking News

1 अगस्त को आ रहा है शनि प्रदोष व्रत, इस बार महादेव दिलाएंगे शनि दोषो से मुक्ति

1 अगस्त 2020 को शनि प्रदोष व्रत है | इस वर्ष सावन के माह में दो शनि प्रदोष व्रत आये थे | शनि प्रदोष व्रत शनि के प्रकोप से मुक्ति दिलाने में सहायता करता है | शनि प्रदोष सावन माह में आ रहा है | शनिवार को आ रहे शनि प्रदोष व्रत में शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है, परन्तु यदि इसमें महादेव की पूजा भी की जाए तो अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है |
यदि कोई व्यक्ति शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैय्या से जूझ रहा है, तो उसे शनि प्रदोष का व्रत अवश्य करना चाहिए | आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि की जानकारी प्रदान करने जा रहे है |
इस तरह करे शनि प्रदोष की पूजा
आप प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठे और स्नानादि से निवृत हो जाए |
इसके बाद यदि आप सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण करे | सफ़ेद वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है |
प्रदोष व्रत के दौरान आप आप महादेव के सामने बैठकर दीप जलाये और महादेव का ध्यान करे |
पूजा के दौरान आप महादेव को धतूरा, बिल्वपत्र और फूल आदि अर्पित करे और दूध से महादेव का अभिषेक करे |
प्रदोष व्रत के दिन ब्राह्मणो को भोजन करना शुभ माना गया है | आप अपनी क्षमता अनुसार दान भी कर सकते है |
बता दे प्रदोष व्रत निराहार किया जाता है | इसीलिए शाम के समय पूजा के पश्चात् आप सात्विक आहार या फल ग्रहण करे |
करे इन चीजों का दान
 
 
शनि प्रदोष व्रत के दौरान आप जरूरतमंद लोगो को वस्त्र, जूते चप्पल का दान करे | इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है |
यदि आप पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते है, तो आप शनि प्रदोष के दिन महादेव का अभिषेक अवश्य करे |
शनि प्रदोष के दिन शनिदेव को तेल अर्पित करना, जीवन के कष्टों से मुक्ति दिलाता है |