Breaking News

हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के अगले मुख्यमंत्री, कल दोपहर 12 बजे मंत्रिमंडल के साथ लेंगे शपथ

असम में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है। हिमंत बिस्वा सरमा को असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। वह असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हिमंत बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा को असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी है।

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। असम में भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले ही सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा दिया। मुख्यमंत्री पद की रेस में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा को पहले से ही आगे बताया जा रहा था।

कल दोपहर 12 बजे मंत्रिमंडल लेगा शपथ

हिमंत बिस्व सरमा ने भी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बताया कि वह सोमवार अपराह्न 12 बजे मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे।