Breaking News

हर घंटे 90 करोड़ कमाने वाले मुकेश अंबानी का ये है डेली रुटीन, रात में नीता के साथ जरूर करते हैं ये काम

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपनी बेइतहा कमाई के लिए जाने जाते हैं। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति तो है हीं इसके अलावा वह दुनिया के पांच अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में भी शुमार हैं। अंबानी खानदान किसी शाही घराने जैसी जिंदगी जीता है। मुकेश अंबानी हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा लेते हैं यानि की वह हर मिनट में लगभग 1.5 करोड़ रुपए की अर्निंग करते हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी परिवार के साथ मुंबई स्थित बने एंटीलिया में रहते हैं जो 27वें फ्लोर का बना है। अब ऐसा हो भी क्यों न, वह भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति जो हैं। तो चलिए आज हम आपको मुकेश अंबानी के डेली रुटीन से रुबरू कराते हैं।

जिस डेली रुटीन के बारे में हम बताने जा रहे हैं, उसका खुद मुकेश अंबानी खुलासा कर चुके हैं। कई इंटरव्यूज में मुकेश और नीता अंबानी ने अपने डेली रुटीन के बारे में बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, मुकेश अंबानी को जल्दी उठने की आदत है। वह हर सुबह 5 से 5.30 बजे के बीच उठ जाते हैं। इसके बाद वह अपने घर एंटीलिया में बने आलीशान जिम में वर्कआउट करते हैं। उनके घर के सेकेंड फ्लोर पर उनका जिम बना हुआ।

जिम करने के बाद मुकेश अंबानी स्नान और ध्यान करते हैं। इसके बाद वह 19वें फ्लोर पर नाश्ता करने जाते हैं। मालूम हो कि, मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं तो वह सुबह के नाश्ते में पपीते का जूस, दलिया या फिर दही के साथ मिस्सी रोटी खाना पसंद करते हैं। वह 7.30 बजे से 8 बजे तक नाश्ता कर लेते हैं। नाश्ता करने के बाद मुकेश 9-10 के बीच 14वें फ्लोर पर तैयार होते हैं और 11 बजे तक ऑफिस के लिए निकल जाते हैं।

नरीमन पॉइंट पर बने ऑफिस के लिए जाने से पहले मुकेश अपने परिवार के साथ थोड़ा समय बिताते हैं। मुकेश बिना अपनी मां के आशीर्वाद के घर से बाहर नहीं निकलते हैं। वह अपने ऑफिस में 10-12 घंटे बिताते हैं और रात के 11 बजे घर आते हैं। खास बात ये है कि मुकेश चाहे जितने बिजी क्यों न हो वह रात का खाना नीता के साथ ही करते हैं।