Breaking News

स्वागत के दौरान बारात से फरार हुआ दूल्हा, इंतजार करती रह गई दुल्हन, जानें चौंकाने वाली वजह

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दूल्हा अपनी ही शादी से पुलिस को देखकर भाग गया। इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया।वही, दूसरी तरफ दूल्हे की इस हरकत से घरातीयों का पारा भी चढ़ गया। जिस वजह से घरातियों ने कई बारातियों को बंधक बना लिया। लेकिन दूल्हे के भागने की असल वजह क्या थी। ये हर कोई जानना चाहता था।

दरअसल मामला प्रयागराज के मेजिया गांव का है। यहां के रहने वाले कमला शकंर यादव के घर बारात आई थी। बारात का जोरो-शोरो से द्वार पर स्वागत किया जा रहा था। दूल्हे के लिए काफी शानदार तैयारियां की हुई थी।dulhaइसी दौरान बारात में एक सिपाई भी मौजूद था। जिसे देख दूल्हा द्वाराचार की रश्म के दौरान ही भाग गया। वहीं, दूल्हे को पकड़ने की कोशिश भी की गई। लड़की के परिवार वालों ने दूल्हा का पीछा भी किया। लेकिन वह भागने में कामयाब हुआ।

दूल्हे की इस हरकत के बाद घराती काफी ज्यादा भड़क गए थे। जिस वजह से लड़की के परिवार वालों ने सबसे पहले बारातियों की गाड़ी के टायर पंचर किए। इसके बाद उन लोगों को बंधक भी बना लिया गया।bride (1)जिसके बाद दूल्हे के भागने का कारण भी जानने की कोशिश की गई। तो खुलासा हुआ कि दूल्हा कोरांव थाना क्षेत्र में एक मामले में वांछित चल रहा है, इसलिए पुलिस को देख वह बगैर शादी किए ही भाग खड़ा हुआ।