Breaking News

साल 2021 का अंत इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ और फलदायी, गुरु कृपा से बनेंगे सभी बिगड़े काम

ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु  बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। इस समय देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। साल 2021 के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल 2021 का अंत कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

आइए जानते हैं साल 2021 के शेष दिनों में किन राशियों पर रहेगी गुरु कृपा…

मेष राशि

  • शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • धन- लाभ होगा।
  • आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि

  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय वरदान के समान है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • खूब मान- सम्मान मिलेगा।
  • पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।