Breaking News

सहारनपुर : सूरज राय को बनाया गया एसपी देहात सहारनपुर

रिपोट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
 
सहारनपुर। सहारनपुर के एसपी देहात का ट्रांसफर होने के बाद मेरठ से एएसपी सूरज राय को सहारनपुर का एसपी देहात बनाया गया है। सूरज राय 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
सहारनपुर के एसपी देहात अतुल शर्मा को चित्रकूट का एसपी बनाया गया था। इसके बाद एसपी देहात का पद खाली पड़ा था। शनिवार को मेरठ में तैनात एएसपी सूरज राय को सहारनपुर का एसपी देहात बनाया गया है। सूरज राय 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती अपने बैच के अच्छे अधिकारियों में होती है।