Breaking News

सहारनपुर : मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योगाश्रम में योग,यज्ञ,ध्यान, संकीर्तन व श्रीराम संवाद के साथ अनूठे ढंग से मनाया गया श्री राम नवमी पर्व

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
 
सहारनपुर। बेरी बाग स्थित मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योगाश्रम में रविवार सवेरे से ही योग, यज्ञ, ध्यान, संकीर्तन व श्रीराम संवाद के साथ अनूठे ढंग से राम नवमी पर्व मनाया गया। साधकों ने विशेष रूप से नन्हे साधक प्रयांशु यादव द्वारा अयोध्या से लाए गए राम विग्रह के माध्यम से पूजन-अर्चन संपन्न किया गया।
योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारतभूषण के सान्निध्य में संपन्न हुए इस राम नवमी उत्सव में विजय सुखीजा के सान्निध्य में ध्यान साधना और मंजू गुप्ता के नेतृत्व में दैनिक योगाभ्यास के पश्चात योगाचार्य अनीता शर्मा व पंडित सुनील शर्मा ने  वैदिक यज्ञ के बाद रामचरित मानस के बालकांड से राम जन्म प्रसंग की चौपाइयों का सस्वर पाठ किया तो अन्य साधक साधिकाएं भी संकीर्तन में झूम उठे।
वरिष्ठ साधक सुभाष वर्मा और पत्नी पूनम वर्मा तथा डा.अशोक गुप्ता और पत्नी मंजू गुप्ता ने मुख्य यजमान और उदगाता की जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर मौजूद स्वामी भारत भूषण ने साधक साधिकाओं से राम के प्रिय बनने का आवाहन करते हुए कहा कि यह हमारा अधिकार भी है और इसे पाना संभव भी है! हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रिय काम ॐ के स्मरण व उनके जीवन आदर्श मर्यादा के अनुसरण से ये आसानी से कर सकते हैं! उन्होंने मानस की चौपाई राम नाम सुंदर कर तारी, संशय विहग उड़ावन हारी! के उदाहरण से बताया कि जैसे हाथ से ताली बजाकर हम पक्षी को उड़ा देते हैं ऐसे ही राम नाम ध्यान व संकीर्तन से संशय मिट जाते हैं। योगगुरु ने राम के अनुसरण की शुरुआत के लिए प्रात: काल उठि कै रघुनाथा, मात पिता गुरु नावहिं माथा।
और निसि प्रवेश मुनि आयसु दीन्हा, सबही संध्या वंदनु कीन्हा! का पालन करने के लिए राम की तरह सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में जग कर माता-पिता व गुरु वंदन करने तथा नित्य संध्या वंदन आज से ही शुरू करने का आवाहन किया और कहा कि हम इतना करना शुरू करें तो आगे के द्वार राम जी की कृपा स्वयं खोल देगी और रामनवमी सबके लिए शुभ हो जाएगी! परिचर्चा में विजय सुखीजा ने आज मर्यादाओं में आ रही गिरावट पर चिंता प्रकट करते हुए राम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप को जीवन में ढालने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजन में मुख्यत: सौरभ धीमान, डा.आयुष धवन, नारायण वर्मा, रॉक्सी सिंह, सुमन्यु सेठ, राजेश अरोरा, सीमा गुप्ता, इं. अमरनाथ, अभिनव रोहिला, सक्षम कपिल आदि मौजूद रहे।