Breaking News

सहारनपुर : भाजपा सरकार में महिलाओं की घोर अनदेखी हो रही है : सपा विधायक संजय गर्ग

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,वरिष्ठ संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल। 
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के महानगर कैम्प कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सैकडों की संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। बैठक में दीप्ति सिरोही एडवोकेट को महिला सभा का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त महिला सभा की महानगर अध्यक्ष दीप्ति सिरोही ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी।
महिला सभा को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि प्रदेश में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है परन्तु भाजपा सरकार में महिलाओं की घोर अनदेखी हो रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा सर्वोपरि थी। आज उत्तर प्रदेश की महिलाएं भाजपा सरकार में खुद को असुरक्षित महसूस करती है। कार्यक्रम में सहारनपुर नगर के सभी क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने जानकारी दी कि महिलाओं में समाजवादी पार्टी की नीतियों को लेकर भारी उत्साह है। कार्यक्रम में अनुश्री एडवोकेट, प्रियंका कश्यप, इशरत जहाँ, संगीता गर्ग, शिबा सिद्दीकी, मुमताज, सुनीता देवी, जैनब, कहकेशा, बसंती, मुकेश, शमां परवीन, रीता शर्मा, एडवोकेट निशा, एडवोकेट पूजा, सविता, शशि, प्रीति, सुमन, बिलकिश, अज़ीम आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।