Breaking News

सहारनपुर जिले में अब 25 लाख 88 हजार 999 मतदाता, नए मतदाताओं पर रहेगी नजर

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद सहारनपुर मंडल, उप्र:।।

सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज)। सहारनपुर जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 88 हजार 999 हो गई है। जिले में विधानसभा की सात सीटें हैं। सहारनपुर लोकसभा सीट में विधानसभा की पांच बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारान सुरक्षित और देवबंद शामिल हैं। इस सीट पर 18  लाख 44 हजार 197

मतदाता हैं। जिले की गंगोह और नकुड़ सीट कैराना लोकसभा के अंतर्गत आती है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर 67 हजार 616 नए मतदाता बने हैं। इनमें 21  हजार 226 मतदाता 18 से 20 आयु वर्ग के हैं। इनकी भूमिका पर खास नजर रहेगी।